• Mon. Oct 26th, 2026

पंजाब में भारी बारिश के चलते नई पाबंदी, भूलकर भी न करें ये गलती

लुधियाना 23 जून 2025 : गर्मी से राहत पाने के लिए नहरों और नदियों आदि में नहाने की आदत कई लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। पिछले दिनों भी लुधियाना में नहाते समय 4 बच्चे नदी में बह गए थे। इसे देखते हुए प्रशासन ने अब लुधियाना में नहरों, चौ और नदियों में नहाने पर पाबंदी लगा दी है।

जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु जैन ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले में भारी बारिश के कारण नहरों, चौ और नदियों में पानी पूरे वेग से बह रहा है और इनमें जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। गर्मी के मौसम के कारण कई लोग यहां नहाते हैं, जिससे अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए उन्होंने अगले आदेश तक लुधियाना जिले में बहने वाली नहरों, चौ और नदियों में नहाने पर रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *