22 जून 2025 : अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की एक आवश्यक बैठक रीगल पैलेस के सभागार हाल में संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य प्रीतम बांसल, सौरभ गर्ग एवं शाम लाल जिंदल गंगा के सानिध्य में संपन्न हुई। जिसमें संस्था के पंजाब राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला द्वारा शाखा डबवाली की आगामी तीन वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए दिनेश गुप्ता टिंकु देसू वाले अध्यक्ष, राकेश बांसल कार्यकारी अध्यक्ष, पंकज गोयल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन तायल उपाध्यक्ष, मदन गर्ग महेंद्रा महासचिव, गौरव बांसल छोटू सचिव, चंदन सिंगला कोषाध्यक्ष, प्रो. विजय गर्ग सभापति, अंकुर गर्ग को प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य शाम लाल जिंदल गंगा ने कहा कि प्रीतम बांसल 20 वर्ष से अधिक समय तक शाखा अध्यक्ष रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल में अनेक सामाजिक एवं ऐतिहासिक कार्य किए जिनमें शहीदी चौक की स्थापना, गांधी चौक का सोंदर्यकरण एवं डा. इंद्रचंद्र शास्त्री की मूर्ति को स्थापित करना प्रमुख है। राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य सौरभ गर्ग ने कहा कि प्रीतम बांसल द्वारा संस्था के कार्यों में सदैव प्रशंसनीय योगदान रहा है। पंजाब राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला द्वारा रूपिंद्र गोयल को पंजाब राज्य का कोषाध्यक्ष नियुक्त करने के साथ-साथ विशेष आमंत्रित सदस्यों में संस्था के वरिष्ठ सदस्य दविंद्र मित्तल, सुभाष मित्तल, मदन लाल गुप्ता, सरपरस्तों में तरसेम गर्ग, मदन लाल बांसल, बाल कृष्ण सिंगला, सलाहकार कमेटी में सतीश गर्ग, संजीव गुप्ता गोरीवाला एवं अनिल गोयल को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि नई सदस्यता कमेटी के लिए रजत बांसल, संजीव गर्ग एवं शंकर बांसल, शहीदी चौक कमेटी में कृष्ण गर्ग, ओमप्रकाश सिंगला, भीमसेन, अमित सिगला को शामिल गया है। गांधी चौक कमेटी में जितेंद गुप्ता लवली, चरण कमल गोयल, अतुल गोयल एवं अजय गर्ग चिंटू लिए गए हैं। कार्यकारिणी कमेटी में नरेश बांसल, नरेश गुप्ता, मुनीष गर्ग देसूवाले, सुधीर बांसल, कुशल गर्ग, संदीप गुप्ता, सुरेंद्र जैन टिंकु को शामिल किया गया है। शिव गर्ग चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रमुख नियुक्त किया गया है। पिछले दिनों सिंघेवाला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट एवं शहर व आसपास क्षेत्र में हुई विभिन्न दुर्घटनाओं में मरने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि मृतक व्यक्ति के परिवार से संवेदना व्यक्त करने के लिए आने वाले किसी भी जनप्रतिनिधि को शोक व्यक्त करते समय फोटो लेकर सोशल मीडिया पर डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की नई कार्यकारिणी गठित, दिनेश गुप्ता टिंकु अध्यक्ष बने
