• Sat. Mar 14th, 2026

जालंधर के इस इलाके में बड़ा हादसा संभावित, डराने वाला है मंजर

जालंधर  15 जून 2025: जालंधर के रसीला नगर फेज 2 में आज बिजली की तारों को आग लग गई। आग लगने के कारण वहां से गुजर रही कई तारों को आग लग गई। मोहल्ला निवासियों के अनुसार यह आग एक घंटा पहले की लगी हुई है।  बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना देने के बाद भी अभी तक मौके पर कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। कालोनी में रहने वाले लोगों के अनुसार काफी दिनों से बिजली की समस्या है जिस का अभी तक कोई भी पक्का हल नहीं किया गया।  बिजली विभाग जे.ई. और  एस.डी.ओ. से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मौके पर कर्मचारियों को भेज कर बिजली फिर से बहाल कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *