• Mon. Nov 2nd, 2026

Haryana CET रजिस्ट्रेशन में न करें ये गलती, HSSC चेयरमैन की चेतावनी

हरियाणा 12 जून 2025 : हरियाणा में CET के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन है। इस दौरान युवाओं को आवेदन करने के लिए जरूरी सर्टिफिकेट जैसे जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट और मूल निवास प्रमाण पत्र सरल पोर्टल पर बनवाने पड़ रहे हैं। 

वहीं HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि एक अभ्यर्थी द्वारा सीईटी रजिस्ट्रेशन के दौरान एक ही समय पर 3 से ज्यादा बार ओटीपी रिक्वेस्ट की गई थी जिसकी वजह से सॉफ्टवेयर ने इस यूजर को एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि अन्य अभ्यर्थी ध्यान दें कि सीईटी रजिस्ट्रेशन पोर्टल सही तरीके से काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *