• Mon. Nov 2nd, 2026

Haryana CET: परीक्षार्थियों के लिए जरूरी अपडेट, आवेदन की अंतिम तारीख जानें

हरियाणा 11 जून 2025 : हरियाणा में सीईटी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। CET 2025 परीक्षा के लिए 12 जून यानि कल तक ही आवेदन किए जाएंगे।अभी आवेदन की तिथि बढ़ाने का कोई विचार नहीं है। कल रात 11:59 तक ही आवेदन किए जाएंगे। 

हाईकोर्ट का आदेश हैं कि सीईटी समय से हो। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार तिथि बढ़ाने का निर्णय लेती है तो अलग बात है। आयोग तिथि बढ़ाने के बारे में कोई विचार नहीं कर रहा है। सीईटी-2025 सी ग्रुप के लिए 12 जून की रात 11.59 बजे तक आवेदन किए जाएंगे, जबकि 14 जून की शाम छह बजे तक आवेदक शुल्क जमा करा सकेंगे। वहीं आवेदकों को आवेदन करते समय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि जो भी उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से संबंधित है, उनके सर्टिफिकेट नहीं बन रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *