• Fri. Dec 5th, 2025

हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों को राहत, सरकार का नया प्लान तैयार

हरियाणा 06 जून 2025  हरियाणा कौशल रोजगार निगम(HKRNL) के तहत लगे 5 साल पुराने कच्चे कर्मचारियों की नौकरी रिटायरमेंट आयु तक सुरक्षित करने के लिए SOP तैयार कर ली गई है।

कर्मचारी संगठनों से SOP पर सुझाव एवं आपत्तियां मांगी गई थी, लेकिन कर्मचारी संगठनों की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया है। इसके चलते जॉब सिक्योरिटी को लेकर अधिसूचना जारी नहीं हो सकी है। इस मामले में कर्मचारी संगठनों को रिमांइडर भेजा जा रहा है ताकि बाद में कोई समस्या न हो।


मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बताया कि HKRNL के तहत लगे कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी दिये जाने के फैसले को लागू करने में देरी पर स्थिति स्पष्ट करते हुए यह लाखों कर्मचारियों से जुड़ा मामला है।

इसलिए कर्मचारी संगठनों के सुझाव मिलने के बाद ही SOP को लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार के आरोपित HCS अधिकारी अश्विनी कुमार की सेवाएं खत्म करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किया जा चुके हैं।इससे पहले भी सरकार भ्रष्टाचार के आरोप में HCS अधिकारी अनिल नागर और महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोपित HCS अधिकारी रीगन कुमार को बर्खास्त कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *