• Fri. Oct 9th, 2026

हरियाणा में गरज-चमक के साथ 17 जिलों में अलर्ट, तूफान बढ़ाएगा संकट

हरियाणा 31 मई 2025 : हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने आज सूबे के 17 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। उम्मीद है कि बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ छींटे पड़ेंगे और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 

जानें कब-कब होगी बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 11 जिलों (पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात) में 25-50 फीसदी और 6 जिलों (कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर) में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है। वहीं 1 जून से लेकर 3 जून तक बारिश की संभावना जताई गई है। 

सबसे गर्म जिला रहा सिरसा 

वहीं पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में केवल गिरावट ही दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम पहुंच गया है। इधर सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *