• Wed. Jan 28th, 2026

MLA रमन अरोड़ा की बढ़ीं परेशानियां, अटारी बाजार के दुकानदार ने किया बड़ा खुलासा

जालंधर 29 मई 2025: विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। अटारी बाजार की दुकानों को लेकर हुई लाखों की डील के प्रूफ माननीय अदालत में पेश कर दिए गए है। दुकान मालिक के भी 164 के बयान दर्ज हो चुके है। 

जानकारी के अनुसार अटारी बाजार की दुकानों को लेकर 10 लाख रुपए की डील की थी। सूत्रों की माने तो आधी रकम पहुंचने पर विधायक तिलमिला गए और सीधे दुकान मालिक को फोन कर दिया। फोन पर जो बात हुई वह दुकान के मालिक ने रिकॉर्ड कर ली थी। रमन अरोड़ा उस फोन में पैसे को लेकर साफ बात करते सुनाई दे रहे है। जल्द ही वह रिकार्डिंग सार्वजनिक होने के साथ साथ विधायक रमन अरोड़ा के कारनामे भी जगजाहिर हो जाएंगे। धीरे-धीरे करके आम लोग रमन अरोड़ा के भ्रष्टाचार को सामने ला रहे है। भविष्य में रमन अरोड़ा के अन्य कारनामे सामने लाएं जाएंगे। वहीं विजीलैंस रमन अरोड़ा के उन कमाऊ पुत्रों की लिस्ट तैयार कर रही है जो अरोड़ा के लिए पैसों का जुगाह करते थे और डील करवाने के लिए खुद मोहरा बनते थे। उन पुलिस अफसर पर भी विजीलैंस के रडार पर है। 

वहीं रमन अरोड़ा से पीड़ित रह चुके भी कई पुलिस अधिकारी गुप-चुप तरीके से उसके भ्रष्ट कारनामे विजीलैंस तक पहुंचा रहे है। बताया जा रहा है कि रमन अरोड़ा के कहे अनुसार जो पुलिस अधिकारी काम नहीं करता था, उसे ट्रांसफर करवाने की धमकी दी जाती थी। हालांकि ऐसा ही मामला थाना रामामंडी के पूर्व एस.एच.ओ. राजेशु कुमार के साथ हो चुका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *