• Fri. Dec 5th, 2025

गिरफ्तारी के बाद आज दोबारा MLA रमन अरोड़ा के घर जांच करने पहुंची पुलिस

जालंधर 24 मई 2025: जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से विधायक रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार करने के बाद आज फिर पुलिस आज उनके घर  पहुंची। 

पता चला है कि पुलिस उनके घर और कार की तलाशी ले रही है। इस दौरान  5 पुलिसकर्मी मौजूद थे, जो घर के दस्तावेजों की जांच कर रहे है। घर के बाहर चार पुलिसकर्मी तैनात हैं, जिनमें से एक कार में दस्तावेजों की जांच कर रहा है। बता दें कि रात करीब 12 बजे विजिलेंस टीम की निगरानी में रमन अरोड़ा की सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच हुई। हालांकि, इस दौरान रमन अरोड़ा को कार से बाहर नहीं निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *