• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब के 12 जिलों में अलर्ट, जानें मौसम की अपडेट

पंजाब 08 मई 2025 बीते कुछ दिनों से पंजाब का मौसम काफी सुहाना हो गया है यानी लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। अप्रैल में गर्मी से लोगों के पसीने छूट गए थे वहीं अब मई की शुरुआत से तापमान में गिरावट आई है। बीते दिनों से पंजाब के कई राज्यों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के कई जिलों में बारिश की संभावना है।     

विभाग के अनुसार 10-11 मई को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके अनुसार अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर, रोपड़, नवांशहर, मोहाली, पटियाला, बरनाला, संगरूर, गुरदासपुर और फतेहगढ़ साहिब अलर्ट जारी किया गया है। यहां बिजली व तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं अगले 3 दिन पंजाब के तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी और गरज के साथ बारिश हो सकती है।        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *