• Mon. Oct 26th, 2026

लुधियाना में बारिश बनी आफत, तस्वीरों में देखें हालात

लुधियाना 05 मई 2025 : रविवार शाम को हुई जोरदार बारिश के चलते फोकल प्वाइंट व चंडीगढ़ रोड के साथ लगते इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए, ऐसे में नगर निगम की ओर से सफाई को लेकर किए जाने वाले दावे धरे रह गए।

फोकल प्वाइंट, चंडीगढ़ रोड, जमालपुर कालोनी, भामिया रोड, पुलिस कालोनी चौक, वर्धमान सब्जी मंडी, सैक्टर 39, मोती नगर स्कूल रोड, लड़कियों का सरकारी कॉलेज रोड, श्री राम दरबार मंदिर रोड, अर्बन एस्टेट आदि इलाकों में कई फुट पानी भर जाने के कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

इसी तरह फोकल प्वाइंट व चंडीगढ़ रोड के साथ लगते इलाकों में बरसाती व गंदा पानी लोगों के घरों एवं फैक्ट्रियों में भर जाने के कारण लोग परेशान रहे। लोगों का कहना है कि कई सरकारें आई व गई मगर महानगर में पानी की निकासी का आज तक कोई हल नहीं कर पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *