• Mon. Oct 26th, 2026

पंजाब में 5 जून से नई सुविधा, लोगों में खुशी की लहर

जालंधर 02 मई 2025 : आदमपुर हवाई अड्डे से 5 जून से इंडिगो एयरलाइंस अपनी नियमित हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। इसी सिलसिले में वीरवार को इंडिगो कंपनी की एक सीनियर टीम आदमपुर पहुंची और हवाई अड्डे का गहराई से निरीक्षण किया। मुंबई स्थित इंडिगो के मुख्य कार्यालय से आए अधिकारियों ने रनवे, यात्री भवन और हवाई अड्डे के मुख्य द्वार क्षेत्र सहित पूरे परिसर का जायज़ा लिया ताकि उड़ानों की सुचारू शुरुआत सुनिश्चित की जा सके।

इस टीम में इंडिगो कंपनी के डायरेक्टर सुरिंदरपाल सिंह नैरिल, एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट से विकास मेहता, एयरपोर्ट ऑपरेशन और यात्री सेवा से दीपक दहिया, एयरपोर्ट ऑपरेशन और कस्टमर सपोर्ट अधिकारी सुनील कुमार सिंह, सुरक्षा (CISF), एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से पुष्पेंद्र कुमार निराला, अमित कुमार (सहायक जनरल मैनेजर), सूरज यादव, सूर्या प्रताप और मोहन पंवार आदि अधिकारी मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार निरीक्षण के नतीजे सकारात्मक रहे और जल्द ही आदमपुर एयरपोर्ट से इंडिगो द्वारा नियमित यात्री उड़ानें शुरू किए जाने की संभावना है। इससे स्थानीय लोगों को सीधी हवाई यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *