• Sun. May 3rd, 2026

लुधियाना में लूट की कोशिश नाकाम, फायरिंग के बाद 1 गिरफ्तार

लुधियाना 02 मई 2025 लुधियाना में देर रात शातिर लुटेरों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि लुधियाना के जस्सियां रोड से लाडोवाल की तरफ मेन रोड पर 6 लुटेरों द्वारा लूट की कोशिश की गई, लेकिन जब वे लूट को अँजाम देने में सफल न हो सके तो उन्होंने हवाई फायर कर दिए और भागते हुए एक ने दात से हमला कर दिया, जिस कारण की एक व्यक्ति के हाथ में गंभीर चोट लगी है। लेकिन लोगों की मदद से एक लुटेरे को दबोच लिया गया है। फिलहाल पुलिस को घटना बारे सूचित कर दिया गया है तथा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर काबू लुटेरे को हिरासत में ले लिया है। वहीं घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *