• Sun. May 3rd, 2026

पंजाब में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

पंजाब 01 मई 2025 : पंजाब में भीषण गर्मी के बीच आज लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य में धूल भरी आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 
 
विभाग के अनुसार आज से राज्य में 5 दिन यानी कि 1, 2, 3, 4 और 7 मई को भारी बारिश रहेगी। राज्य के जिला पटियाला, मोहाली, फतेगढ़ साहिब, बरनाला, संगरूर, नवांशहर, बठिंडा, मानसा, फिरोजपुर, अमृतसर, और गुरदासपुर जैसे जिलों में यैलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

उधर, चंडीगढ़ में 1 से 4 मई तक शहर में बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के साथ अप्पर एयर सर्कुलेशन के कारण तेज हवाओं के साथ बादलों की गर्जना के साथ हलकी बारिश हो सकती है। इस अलर्ट के मुताबिक 1 मई को 60 किमी तो 3 और 4 मई को भी 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। लोगों को तेज आंदी के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *