• Mon. Oct 26th, 2026

पंजाब में कुख्यात गैंगस्टर के खिलाफ एनकाउंटर, पुलिस से मुठभेड़

पंजाब 01 मई 2025 : कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना ने कुख्यात लंडा गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह मुठभेड़ गांव साहिबाना में उस समय हुई जब पुलिस ने गैंग के सदस्यों को चारों ओर से घेर लिया, लेकिन आरोपियों ने जवाब में पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान एक आरोपी गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके से एक अवैध हथियार और कई जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

क्या है मामला?
यह आरोपी थाना डिवीजन नंबर 2 के इलाके में एक घर पर हुई गोलीबारी की घटना में शामिल था। इस घटना को लेकर एफआईआर नंबर 45, दिनांक 20 अप्रैल 2025 को दर्ज की गई थी। इसी केस में एक अन्य आरोपी अक्षय को पुलिस ने 29 अप्रैल 2025 को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लंडा गैंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *