• Wed. Oct 28th, 2026

लुधियाना के लोगों को सरकार से बड़ी राहत, नोटिफिकेशन जारी

लुधियाना 18 अप्रैल 2025 : हलका वैस्ट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा एक के बाद एक करके लुधियाना के लोगों को सरकार से राहत दिलवा रहे हैं। इस लिस्ट में इंडस्ट्री के लिए वन टाइम सैटलमैंट स्कीम, प्लास्टिक कैरी बैग पर 120 माइक्रोन तक की छूट व ढाबे-रैस्टोरैंट को रात 2 बजे तक खोलने की मंजूरी दिलाने के बाद अब इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के प्रापर्टी धारकों को बड़ी राहत देने का मामला भी शामिल हो गया है।

इस संबंध में संजीव अरोड़ा ने बताया कि हल्का वैस्ट के ज्यादातर एरिया इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट द्वारा डिवैल्प किए गए हैं। जहां चुनाव प्रचार के लिए जाने पर लोगों ने बताया कि उनके प्लाट या फ्लैट के अलावा कमर्शियल प्रापर्टी की बकाया किस्तों पर काफी ब्याज -पैनल्टी लग गई है। इसी तरह निर्धारित समय के दौरान प्लाट में कंस्ट्रक्शन न करने की वजह से लोगों पर एन.सी.एफ. लगाया जा रहा है। संजीव अरोड़ा के मुताबिक यह मुद्दा उन्होंने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व सी एम भगवंत मान के सामने लुधियाना दौरे के दौरान उठाया तो उन्होंने सरकार के संबंधित अफसरों को निर्देश दिए जिसके तहत कैबिनेट में प्रस्ताव मंजूर करके इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के प्रापर्टी धारकों को बड़ी राहत देने का फैसला किया गया है।

संजीव अरोड़ा ने बताया कि इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के प्रापर्टी धारकों को बकाया किस्तें व एन.सी.एफ. जमा करवाने पर छूट देने का नोटिफिकेशन लोकल बॉडीज विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *