• Tue. Oct 27th, 2026

रिश्ते से इनकार पर बौखलाए लड़के वालों ने किया ऐसा, मच गई चीख-पुकार

जलालाबाद 15 अप्रैल 2025 : जलालाबाद हलके के गांव महालम से लड़ाई-झगड़े का मामला सामने आया है। यहां गांव में कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की है। इतना ही नहीं,  इस दौरान फायरिंग भी हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष आपसी रिश्तेदार हैं। एक पक्ष ने अपने लड़के लिए दूसरे पक्ष की लड़की का हाथ मांगा और वहीं जब रिश्ते से इनकार कर दिया तो झगड़ा शुरू हो गया।

वैरोका पुलिस स्टेशन के एसएचओ दविंदर सिंह ने कहा कि वे घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग महालम गांव से सटे गुमानीवाला गांव से गांव में घुस आए। उन्होंने पत्थर फेंके और गोलियां चलाईं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। एक पक्ष ने अपने लड़के लिए दूसरे पक्ष की लड़की का रिश्ता मांगा था। लड़की के परिवार ने रिश्ता करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर लड़के पक्ष ने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल इस मामले में कृष्ण सिंह, लखविंदर सिंह और घग्गू सिंह समेत तीन लोगों और 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *