• Tue. Oct 27th, 2026

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब में घटी चौंकाने वाली घटना, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना 15 अप्रैल 2025 : आजकल लोगों में लालच इतना बढ़ गया है कि वे चंद पैसों के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये लोग लालच के कारण गुरुद्वारों से चोरी करने से भी नहीं हिचकिचाते। ऐसा ही एक मामला लुधियाना के हवास गांव से सामने आया है।

थाना मेहरबान की पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब की गोलक चोरी करने वाले तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी हवलदार तलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता शिदरपाल वासी गांव हवास ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 14 अप्रैल की सुबह तीन अज्ञात व्यक्ति गुरुद्वारा श्री रविदास जी के अंदर आए और दरबार साहिब के अंदर पड़ी गोलक चोरी करके ले गए। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *