• Tue. Oct 27th, 2026

FIR रद्द के लिए बाजवा ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका, जानें सुनवाई की तारीख

पंजाब 15 अप्रैल 2025 : गत दिनों कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा 32 बम वाले बयान पर सियासत गरमा गई है जिसके चलते बाजवा के घर मौके पर पुलिस भेजी गई। पुलिस ने उक्त दिए बयान पर सवाल पूछे लेकिन कोई तसल्लीबख्श जवाब नहीं दिया गया। 32 बम स्रोत के बारे जानकारी लेनी चाही। प्रताप बाजवा को कल थाने भी बुलाया गया जहां वह नहीं पहुंचे। 

आज थाने में पेश होने से पहले प्रताप बाजवा ने हाईकोर्ट का रुख किया है। हाईकोर्ट में बाजवा ने एफ.आई.आर. रद्द करने की याचिका दायर की गई है। जिस पर कल कोर्ट में सुनवाई की जाएगी। वहीं बता दें कि आज कांग्रेस की ओर से एफ.आई.आर. के खिलाफ हल्ला बोला जाना है। वहीं सी.एम. ने भी 32 बम वाले बयान पर प्रताप बाजवा पर सवालों की झड़ी लगा दी। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उक्त बयान दहशत फैलाने के उद्देश्य से दिया गया है तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *