• Tue. Oct 27th, 2026

जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग विभाग ने 5 दुकानों को सील किया

जालंधर 15 अप्रैल 2025 : नगर निगम के बिल्डिंग विभाग की टीम ने गत दिन वैस्ट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ठ के नेतृत्व में टीम ने घास मंडी श्मशानघाट के नजदीक 5 अवैध दुकानों को सील किया। दशमेश नगर में 5 अवैध दुकानों को नोटिस जारी किया गया। इसी टीम ने स्मार्ट एन्क्लेव (काला संघिया रोड) पर अवैध निर्माण के लिए नोटिस जारी किया।

काला संघिया रोड पर ही चोपड़ा कॉलोनी में एक डीलर द्वारा बनाए गए डबल स्टोरी 3 रिहायशी यूनिटों का निर्माण कार्य रोका गया और नोटिस जारी किया गया। काला संघिया रोड पर राम शरणम आश्रम के नजदीक 2 डीलरों द्वारा बनाई गई और निर्माणाधीन 4 अवैध दुकानों को नोटिस दिया गया। एक दुकान का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसे रोककर सामान जब्त किया गया और नोटिस जारी किया गया।

काला संघिया रोड पर कलेर इलेक्ट्रॉनिक्स के सामने नक्शे के विपरीत निर्माण पर नोटिस जारी कर कार्य रुकवाया गया। माता चिंतपूर्णी मंदिर, घई नगर के सामने अवैध निर्माण का काम रोका गया। काला संघिया रोड पर 3 अवैध रिहायशी यूनिटों और एक गोदाम को नोटिस जारी किया गया। नगर निगम की ओर से लगातार की जा रही कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *