पुलिस कर्मियों को लेकर खुलासा, अब मांगा जाएगा स्पष्ट कारण

चंडीगढ़ 14 अप्रैल 2025: चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पैक्टर रैंक अधिकारी वी.आर.एस. (वॉलंटरी रिटायरमैंट लेना चाहते हैं। चंडीगढ़ पुलिस विभाग में करीब 250 पुलिसकर्मियों ने वी.आर.एस. के लिए आवेदन कर रखा है। आए महीने करीब दस पुलिसकर्मी वी.आर.एस. ले रहे हैं। ज्यादातर पुलिस कर्णचारी वी.आर.एस. लेने के लिए पारिवारिक और व्यक्तिगत कारण बता रहे हैं, लेकिन अब आला अधिकारी पुलिसकर्मी के अलावा परिजनों से भी वी.आर.एस. का कारण पूछेंगे। वॉलंटरी रिटायरमैंट सबसे ज्यादा 2 सालों में पुलिस जवानों ने ली है।

 पहले चंडीगढ़ पुलिस विभाग में पुलिसकर्मी 58 उम्र में रिटायर्ड होते थे, लेकिन सैंट्रल रूल लागू होने के बाद सेवानिवृत्ति की उम्र 60 वर्ष कर दी गई है। आखिर के समय पुलिसकर्मी ठीक ठाक रिटायर्ड होना चाहते है, इसलिए पुलिसकर्मी वी.आर.एस. लेकर रिटायर्ड होना चाहते हैं। इसके अलावा रिटायर्ड होने के समय पुलिस जवानों की जिम्मेवारी बढ़ जाती है। पुलिस स्टेशन में पोस्टिंग के दौरान उन्हें काम करना पड़ता है। कई पुलिस कर्मियों को मामले तक दर्ज करने नहीं आते हैं। 

2024 में 15 पुलिसकर्मी किए बर्खास्त
सैक्टर-39 के एडिशनल एस.एच.ओ. नवीन फोगाट और अन्य पुलिसकर्मियों पर एक करोड़ लूट का मामला दर्ज होने के बाद 44 पुलिसकर्मियों ने वी.आर.एस. के लिए आवेदन किया था। 2024 में करीब 15 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया गया था। इसके अलावा रिश्वत मामले में पकड़े पुलिसकर्मियों को सीधा डिसमिस किया जा रहा था। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने एक के एक वी.आर.एस. मांगी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *