पंजाब में पेट्रोल पंप पर फायरिंग, एक की मौत

अमृतसर 14 अप्रैल 2025थाना मजीठा के अधीन आते गांव मांगट में भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप कल देर रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में पंप कर्मचारी गौतम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसके सीने पर गोली लगई और अस्पताल जाते समय उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे कर्मचारी अमित व अर्पण गंभीर रूप से घायल हो गए।   

मौके पर मिली जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात व्यक्ति तेल भराने के लिए पंप पर आए तो पंप बंद था, जिसके चलते कर्मचारियों ने तेल भरने से मना कर दिया। इस पर अज्ञात व्यक्तियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिस कारण गोली यूपी निवासी गौतम की छाती में गोली लग गई तथा अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

दूसरे कर्मचारी अमित के जबड़े में गोली लगी और तीसरा कर्मचारी अर्पण भी गोली लगने से घायल हो गया। इसे लेकर डी.एस.पी. मजीठा अमोलक सिंह और एस.एच.ओ. मजीठा प्रभजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया तथा आगे की कार्रवाई की। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस दौरान कोई लूटपाट या पंप को कोई अन्य नुकसान हुआ है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *