PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी, EPFO ने शुरू की नई सुविधा

जम्मू 10 अप्रैल 2025 कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े करोड़ों कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार ने एक नई सर्विस शुरु की है। इस सर्विस में सभी कर्मचारी अब सिर्फ फेस वेरिफिकेशन के जरिए अपना UAN बना सकते हैं।

जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने EPFO कर्मचारियों के लिए आधार फेस वेरिफिकेशन की सर्विस शुरु की है। इससे प्रक्रिया और अधिक सरल और पारदर्शी हो जाएगी। साथ ही कर्मचारियों को उमंग एप का इस्तेमाल करने में भी दिक्कत नहीं आएगी। फेस वेरिफिकेशन के द्वारा कर्मचारी अपना UAN नंबर बना सकते हैं। इसके लिए कर्मचारी UMANG App में जाकर आधार फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) के जरिए अपना UAN क्रिएट कर सकते हैं।

इस सर्विस के शुरु होने के बाद नए कर्मचारियों के लिए UAN क्रिएट करना और भी आसान हो जाएगा। साथ ही जिन कर्मचारियों के पास UAN नंबर है लेकिन उन्होंने उसे Activate नहीं किया वे भी उमंग एप में जाकर अपना UAN नंबर एक्टिवेट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *