• Tue. Oct 27th, 2026

जालंधर के मेयर का उद्योगपतियों और नागरिकों के लिए अहम ऐलान

जालंधर 09 अप्रैल 2025 : शहर के इंडस्ट्रियल हब फोकल प्वाइंट में अब नगर निगम का स्टाफ भी बैठा करेगा। इसके लिए नए कार्यालय का उद्घाटन आज मेयर वनीत धीर द्वारा किया गया। इस दौरान उनके साथ आप नेता दिनेश ढल्ल भी मौजूद रहे। इस नए कार्यालय के खुलने से इस क्षेत्र के उद्योगपतियों और नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

मेयर वनीत धीर ने बताया कि आने वाले दिनों में उद्योगपतियों को नगर निगम मुख्यालय तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब विभिन्न प्रकार के टैक्स इसी कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। इसके साथ ही, मेयर ने एमबीडी की ओर जाती सड़क पर सीवर लाइन डालने के कार्य का भी उद्घाटन किया जिससे इस क्षेत्र की सीवर संबंधी समस्या दूर होगी । इस दौरान कारोबारी नेता नरेंद्र सिंह सग्गू ने मेयर को क्षेत्र की अन्य समस्याओं बारे भी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *