• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब सेंट्रल जेल में हंगामा, मिनटों में मचा बवाल

लुधियाना 07 अप्रैल 2025  पंजाब के जिला लुधियाना की सेंट्रल जेल से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां देर रात कैदियों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।

जानकारी के अनुसार देर रात जब कैदी बैरक में सो रहे थे तो इस दौरान 2 कैदियों ने एक कैदी को पैरों के पास सोने को कहा। जब उसने मना कर दिया तो विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों कैदियों ने गुस्से में आकर उसके सिर पर कांच का गिलास मार दिया, जो खून से लथपथ हो गया। जेल अधिकारी उसे तुरंत अस्पताल ले गए और उसके सिर पर कई टांके लगे। वहीं इस घटना की सूचना थाना पुलिस और सीनियर अधिकारियों को दे दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *