• Sat. Sep 12th, 2026

पंजाब के इस जिले में सरकारी छुट्टी, ये संस्थान रहेंगे बंद

पठानकोट 07 अप्रैल 2025 पंजाब के पठानकोट जिले में कल सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है, जिसके चलते जिले के स्कूल कालेज बंद रहेंगे।

जानकारी अनुसार पंजाब के पठानकोट जिले में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। डिप्टी कमिश्नर पठानकोट द्वारा स्वामी श्री गुरु नाभा दास महाराज जी के जन्म दिवस के संबंध में 7 अप्रैल को निकाली जाने वाली शोभा यात्रा के संबंध में यह ऐलान किया गया है। शोभा यात्रा में सरकारी और गैर-सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए भी भाग लेना संभव है। इसे ध्यान में रखते हुए, जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर आदित्य उप्पल द्वारा जिले में सरकारी और गैर-सरकारी शैक्षिक संस्थानों में सोमवार, 7 अप्रैल को आधे दिन के लिए स्थानीय छुट्टी का ऐलान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *