• Fri. Dec 5th, 2025

रोहतक से पंचकूला क्यों गया BJP कार्यालय? CM सैनी ने किया खुलासा

ब्यूरो 06 अप्रैल 2025हरियाणा में आज से भाजपा कार्यालय का पता बदल गया है। अब भाजपा कार्यालय को रोहतक से पंचकूला शिफ्ट कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सहित अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में हवन पूजन के साथ कार्यालय का शुभारंभ किया। 

भाजपा की राजनीति अब पंचकूला के पंचकमल से चलेगी। राम नवमी के दिन भाजपा अपने कार्यालय का शुभारंभ किया। पंचकूला स्थित पंचकमल दफ्तर को मुख्यालय के तौर पर ही डिजाइन किया गया है। चंडीगढ़ के नजदीक होने के कारण पार्टी कार्यालय की उपयोगिता ज्यादा होगी। मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों के लिए भी पंचकूला आना ज्यादा आसान होता है।

समारोह के दौरान अटल सभागार का भी उद्घाटन किया गया है। अटल पार्क का पंच कमल में शिलान्यास हुआ है। अटल चौक का भी शिलान्यास किया गया है। जिसका नाम भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में रखा गया है। पार्टी के कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले तीन साल से भाजपा की नॉन स्टाप सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा एनडीए को साथ लेकर देश को गति से आगे बढ़ाने का काम कर रही है। 

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि भाजपा को कोई छोड़ कर भाग गया तो भाग गया, मगर हमने किसी को नहीं छोड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंच-कमल से पार्टी के कार्यक्रमों को गति देंगे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। उन्होंने कहा कि पंच-कमल में बनाया गया अटल पार्क अटल बिहारी वाजपेयी के कामों की याद दिलाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *