• Tue. Oct 27th, 2026

पंजाब में बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार

फिरोजपुर 05 अप्रैल 2025 : पंजाब में सुबह-सुबह एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है, जहां बच्चों से भरी एक स्कूल बस असंतुलित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई।

हादसा इतना भयानक था कि बस की सीटें तक उखड़ गईं और मौके पर चीख-पुकार मच गई।  जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त बस में करीब 30 बच्चे सवार थे, लेकिन गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है और बस को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *