• Tue. Apr 8th, 2025 7:28:06 AM

GST कलेक्शन में 9.4% वृद्धि, हरियाणा टॉप पर 16% उछाल

हरियाणा 02 अप्रैल 2025 :  मार्च में जीएसटी कलेक्शन 9.9% बढ़कर 1.96 लाख करोड़ रुपए हो गया। रिफंड घटाने के बाद बीते महीने का नेट जीएसटी कलेक्शन 1.77 लाख करोड़ रहा। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान देश में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 22.08 लाख करोड़ का रहा। यह पिछले साल की तुलना में 9.4% ज्यादा है। रिफंड एडजस्ट करने के बाद बीते वित्त वर्ष नेट जीएसटी कलेक्शन 19.56 लाख करोड़ रहा। यह भी 2023-24 के नेट कलेक्शन से 8.6% ज्यादा है। मासिक आधार पर मार्च में जीएसटी कलेक्शन 6.5% बढ़ा है। 

इस साल फरवरी में सरकार ने जीएसटी कलेक्शन के जरिये 1.84 लाख करोड़ जुटाए थे। मार्च लगातार 13वां महीना है, जब जीएसटी कलेक्शन 1.70 लाख करोड़ से ज्यादा रहा। अब तक किसी एक महीने का सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन अप्रैल 2024 में देखा गया था। उस माह सरकार को जीएसटी से रिकॉर्ड 2.10 लाख करोड़ की आय हुई थी। 31 मार्च को खत्म वित्त वर्ष के दौरान हरियाणा और दिल्ली में सबसे ज्यादा 16% जीएसटी कलेक्शन बढ़ा।

राज्य/क्षेत्र  2024-25 बढ़ा
हरियाणा1,19,362 16.0%
दिल्ली77,002  15.9%
महाराष्ट्र3,59,85512.4%
बिहार20,208   12.1%
उत्तर प्रदेश1,12,21210.3%
राजस्थान54,785 9.20%
उत्तराखंड  20,670  7.50%
छत्तीसगढ़37,183 6.60%
झारखंड36,841 6.10%
चंडीगढ़2,9155.20%
भारत 22.08   9.40%
मध्य प्रदेश 45,0726.90%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *