• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में पुलिस-किसानों की झड़प, CM-मंत्रियों के घर घेरे

पंजाब 31 मार्च 2025 शंभू और खनौरी बॉर्डर पर लंबे तक डटे किसानों ने आज पंजाब सीएम मान सहित कई कैबिनेट मंत्रियों के घरों का घेराव कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान जब संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और किसान मजदूर मोर्चा पंजाब सीएम मान, कैबिनेट मंत्रियों व विधायकों का घेराव करने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें बैरिकेड्स लगाकर रोक लिया। पंजाब के 17 जिलों में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया।

वहीं अगर जालंधर की बात करें तो मंत्री महेंद्र भगत के घर के बाहर किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली। इस दौरान किसानों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स किासनों द्वारा उठाकर फेंक दिए गए। वहीं जब महिलाओं द्वारा जबरदस्ती अंदर घुसने की कोशिश की तो महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक लिया। आज पूरे पंजाब में किासनों का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इसी के साथ ही किसानो ने संगरूर मे मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर का भी घेराव करने कोशिश की जिसे पुलिस ने बीच रास्ते ही रोक लिया गया।

आपको बता दें कि किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने ऐलान किया था किसान 17 जिलों के में विधायकों मंत्रियों और मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे। बता दें कि ये धरना प्रदर्शन 3 बजे तक जारी रहने की बात कही गई थी। आपको ये भी बता दें कि किसान अपनी मांगों को लेकर पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर व खनौरी बॉर्डर पर 13 फरवरी 2024 से डटे हुए थे। जहां से किसानों ने 4 बार दिल्ली कूच की कोशिश लेकिन पुलिस द्वारा इन्हें रोक लिया गया। केंद्र सरकार के साथ किसानों की 7 बार हुई मीटिंग भी बेनतीजा रही। इसके बाद ही पंजाब पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया और शंभू-खनौरी बॉर्डर को खाली करवा लिया गया। वहीं किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पटियाला के अस्पताल में भर्ती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *