• Thu. Oct 29th, 2026

नकोदर में माथा टेकने गए दंपति संदिग्ध हालात में लापता, एक साल पहले हुई थी शादी

जालंधर 24 मार्च 2025 : नकोदर माथा टेकने के लिए गए निकले पति-पत्नी संदिग्ध हालातों में लापता हो गए हैं। उनके परिजनों ने उनकी की काफी तालाश भी की लेकिन सुराग नहीं लगा। उनके मोबाइल भी बंद आ रहे हैं। थाना 8 की पुलिस को इस संबंधी शिकायत दी गई है। दोनों का एक साल पहले भी विवाह हुआ था।

पुलिस को दी शिकायत में बलजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी न्यू हरदयाल नगर कोटला रोड़ नजदीक लम्मा पिंड ने बताया कि उसका भाई गुरजीत सिंह और भाभी आशू शनिवार को लाडोवाली रोड पर स्थित एक बैंक में इंटरव्यू देने के लिए गए थे। दोपहर करीब एक बजे उनका फोन आया कि वह दोनों नकोदर में माथा टेकने के लिए जा रहे हैं। दोपहर 4 बजे तक भी कोई फोन नहीं आया तो पारिवारिक सदस्यों ने बलजीत सिंह के मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल बंद था। आशू का फोन भी बंद आने लगा।

उन्होंने नकोदर जाकर काफी समय तक उनकी तलाश की लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। दोनों के रिश्तेदारों और जानकारों से भी पूछा परंतु गुरजीत और आशू का कोई सुराग नहीं लग सका। परिवार ने इस संबंधी थाना आठ की पुलिस को शिकायत दी है। अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं लग सका है। पीड़ित परिवार ने सीपी धनप्रीत कौर से गुहार लगाई है कि दोनों के मोबइल नबंरों की डिटेल और आखिरी लोकेशन निकलवाई जाएं ताकि उनका पति पत्नी दोनों का सुराग मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *