• Sun. May 3rd, 2026

पानीपत में फैक्ट्री मालिक का चौंकाने वाला कदम, जांच जारी

पानीपत 21 मार्च 2025 पानीपत शहर के कच्ची काबड़ी गेट पर 33 वर्षीय फैक्ट्री मालिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति को फंदे पर लटका देख लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और शव को घर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

महाकाल जनसेवा दल के संस्थापक कपिल मल्होत्रा ने बताया कि मृतक का नाम शोभित (33) था। वह नारायण सिंह पार्क इलाके का रहने वाला था। कच्ची काबड़ी गेट पर उसकी गुरु कृपा नाम से चादर की फैक्ट्री थी। गुरुवार को उसने संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कपिल के अनुसार मृतक को कई लोगों को पैसे देने थे। पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *