पठानकोट 20 मार्च 2025 : पंजाब में आए दिन गैंगवार और शरारती तत्वों द्वारा गुंडागर्दी की जा रही है। ऐसा ही ताजा मामला पठानकोट में देखने को मिला जहां सिविल अस्पताल जंग का मैदान बन गया।
दरअसल सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने आए एक युवक पर दूसरे पक्ष द्वारा तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया।
इस मामले की सिविल अस्पताल द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरे के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी गई है
इसके बाद सिविल अस्पताल के दरवाजों के शीशे तक तोड़ दिए गए। यह घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई।