चंडीगढ़ 16 मार्च 2025 पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने आज 3 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा कि 3 साल, रंगले पंजाब के नाम। उन्होंने लिखा कि 16 मार्च 2022 को खटकड़ कलां में पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने का प्रण लिया था, जिसे पूरा करने के लिए हम नेक नीयत और पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं।
जितना काम इन 3 वर्षों में हुआ है, उतना पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हुआ। मुख्यमंत्री मान ने लिखा कि पंजाबियों से किए हर एक वादे को वह बखूबी निभाएंगे। पंजाब में नशे की बुरी अलामत को खत्म करने के लिए चल रहे युद्ध को मुकाम तक पहुंचाएंगे। उन्होंने पंजाब के 3 करोड़ लोगों के साथ और विश्वास के लिए धन्यवाद किया है। अंत में उन्होंने इंकलाब, जिंदाबाद लिखा।

