• Tue. Oct 27th, 2026

हरियाणा में नई मेट्रो लाइन जल्द शुरू, खुशखबरी

हरियाणा 15 मार्च 2025 : हरियाणावासियों के लिए खुशखबरी आई है। मई महीने में प्रदेश को एक और मेट्रो लाइन मिल जाएगी। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड नई मेट्रो लाइन के पहले चरण का काम शुरू कर देगी। इस प्रोजेक्ट में हुड्डा सिटी सेंटर से शहर के सेक्टर-9 तक 15.2 KM लंबे वायडक्ट और 14 एलिवेटेड स्टेशनों का निर्माण शामिल होगा। इस हिस्से की लागत 1,286 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

दरअसल पिछले हफ्ते गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी किया था। इसके लिए 22 अप्रैल 2025 को बोलियां खोली जाएंगी। उसके तुरंत बाद ही सफल बोली लगाने वाले को काम करने का आदेश दिया जाएगा।  

ये स्टेशन होंगे शामिल

हरियाणा की नई मेट्रो लाइन हुडा सिटी सेंटर से शुरू होगी। इसमें सेक्टर 45, सेक्टर 46 (साइबर पार्क), सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर 48, सेक्टर 33, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार 6, सेक्टर 10, सेक्टर 37, बसई और सेक्टर 9 के स्टेशन शामिल होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *