• Mon. Nov 2nd, 2026

जालंधर के मशहूर कॉलेज के बाहर पुलिस का एक्शन

जालंधर 13 मार्च 2025 : इसी बीच खबर सामने आई है कि जालंधर में आज ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए डीएवी कॉलेज के बाहर नाकेबंदी कर चालान काटे। इस दौरान 15 वाहन इपाउंड किए गए और चालान भी काटे गए। 

अधिकारियों ने बताया कि अक्सर शरारती तत्वों द्वारा स्कूलों और कॉलेजों के बाहर विद्यार्थियों को परेशान किया जाता है। इसके चलते ये कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को सिविल ड्रेस में भी तैनात किया जा रहा है ताकि शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। वहीं होली में भी हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस कार्रवाई करने की पूरी तैयारी में है।         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *