जालंधर 10 मार्च 2025 : पंजाब रोडवेज, पनबस व पी.आर.टी.सी. बसों में सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। दरअसल पंजाब रोडवेज, पनबस, पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी संघ ने 7, 8 और 9 अप्रैल को सरकारी बसों का चक्का जाम करने का ऐलान किया है। इससे इन दिनों में सरकारी बसों में सफर करने वाले लोगों खासकर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज पनबस पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन की राज्य स्तरीय बैठक में पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना की गई। बैठक में पंजाब के विभन्न डिपो के प्रमुख प्रतिनिधियों ने भाग लिया और ठेका कर्मचारियों को पक्का करने में हो रही देरी को लेकर विरोध जताया। प्रवक्ताओं ने बताया कि जुलाई में मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों की मांगों को एक महीने के भीतर पूरा करने का आश्नासन दिया था, लेकिन अब लगभग 8 महीने के भीतर पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब लगभग 8 महीने बीत जाने के बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार ने कमेटी का गठन भी किया था, जिसके बाद ट्रांसपोर्ट मंत्री ने भी मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया था। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पक्का करने के लिए जरूरी दस्तावेज सरकार को पहले ही सौंपे जा चुके है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। यूनियन के प्रधान रेशम सिंह गिल महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में कमल कुमार, बलविंदर सिंह अन्य पदाधिकारी ने अगले संघर्ष कार्यक्रमों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 13 मार्च से पंजाब के सभी डिपो में रोष प्रदर्शनों का सिलसिला शुरू होगा। इसके बाद 19 मार्च को पटियाला स्थित पी.आर.टी.सी. मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन होगा। वहीं 26 मार्च को चंडीगढ़ मुख्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। यदि इसके बाद भी सरकार ने कोई ठोस फैसला नहीं लिया तो 3 अप्रैल को पूरे पंजाब में बस स्टैंड बंद कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार मांगे पूरी नहीं करती तो 7, 8, और 9 अप्रैल को राज्य भर में सरकारी बसों का चक्का जाम किया जाएगा।
पंजाब: बस यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 7-9 तारीख को ध्यान दें
