• Fri. Dec 5th, 2025

ट्रेन यात्रियों की मुश्किलें जारी, सफर से पहले पढ़ें ये खबर

जालंधर 10 मार्च 2025 : ट्रेनों की देरी के चलते यात्रियों की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही, जिसके चलते कई यात्रियों को अपने गंतव्य पर पहुंचने में भारी दिक्कतें पेश आ रही है। रूटीन ट्रेनों के अलावा स्पैशल ट्रेनों की देरी भी बदस्तूर जारी है। इसी क्रम में गोरखपुर से चलने वाली 05007 अमृतसर स्पैशल ट्रेन ने 6 घंटे का इंतजार करवाया, उक्त ट्रेन अपने निर्धारित समय 11.15 रात से लेट होते हुए सुबह 5.15 बजे जालंधर पहुंची।

जम्मू से चलने वाली 11078 जेहलम एक्सप्रैस अपने निर्धारित समय 3.25 से 1 घंटा देरी के साथ 4.34 पर जालंधर कैंट स्टेशन पहुंची। बिलासपुर से चलने वाली 18237 अमरकंटक एक्सप्रैस अपने निर्धारित समय 4.10 बजे से 1 घंटा देरी के साथ 5.10 बजे जालंधर स्टेशन पहुंची। कोलकाता से चलने वाली 13151 जम्मू तवी एक्सप्रैस 6.20 से 1 घंटा देरी के साथ 7.20 पर पहुंची। दिल्ली से चलने वाली 04081 स्पैशल ट्रेन अपने निर्धारित समय 2.30 बजे से 3 घंटे 24 मिनट देरी के साथ 5.54 बजे जालंधर कैंट स्टेशन पहुंची।

हावड़ा से चलने वाली 12355 आर्चना एक्सप्रैस अपने निर्धारित समय 3.45 बजे से 1 घंटा 25 मिनट देरी के साथ 5.10 बजे जालंधर कैंट स्टेशन पहुंची। हावड़ा से चलने वाली 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 2.40 बजे से 5 घंटे देरी के साथ 7.40 बजे पहुंची। लखनऊ से चलने वाली 04203 स्पैशल ट्रेन निर्धारित समय 1.30 से लगभग 5 घंटे देरी के साथ 6.30 बजे पहुंची। इसी तरह से दरभंगा से चलने वाली 22551 सप्तक्रांति एक्सप्रैस अपने निर्धारित समय 3 बजे से लगभग 7 घंटे देरी के साथ 10 बजे जालंधर कैंट स्टेशन पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *