• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में दिल दहला देने वाली वारदात, महिला की बेरहमी से हत्या!

पटियाला 08 मार्च 2025पटियाला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पटियाला के समानिया गेट में गत रात कुछ व्यक्तियों ने एक महिला की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी और उसके बेटे के घायल कर दिया।    

घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. सिटी वन सतनाम सिंह, थाना कोतवाली के एस.एच.ओ. व पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए डी.एस.पी. सतनाम सिंह ने बताया कि महिला की पहचान सुमन उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है, जबकि बेटे का नाम मनजोत सिंह उम्र 18 वर्ष है।

डी.एस.पी. ने बताया कि सुमन की बरनाल में शादी हुई थी पर वह पिछले कई वर्षों से यहां किराय के मककार में रह रही थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। हत्यारों को जल्द ही पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *