• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब के प्रसिद्ध पादरी पर कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए क्या हुआ ऐक्शन

पंजाब 4 मार्च 2025: : चर्चित पास्टर प्रॉफिट बजिंदर सिंह एक गंभीर विवाद में फंस गए हैं। एक महिला ने उनके खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है, जिसके चलते उन्हें आज अदालत में पेश होना था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है।

क्या है मामला?

कपूरथला की रहने वाली एक महिला ने प्रॉफिट बजिंदर सिंह पर छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार, 2017 में उसके माता-पिता गांव ताजपुर स्थित चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम में सत्संग के लिए जाने लगे। यहीं पर पास्टर ने उसका फोन नंबर लिया और फिर उसे मैसेज व कॉल कर आपत्तिजनक बातें करनी शुरू कर दीं।

महिला का आरोप है कि 2022 में पास्टर ने चर्च के कैबिन में उसे अकेले बैठाना शुरू कर दिया और फिर जबरन गलत तरीके से छूने लगा। महिला को आशंका है कि पास्टर और उसके सहयोगी अवतार सिंह उसकी व उसके परिवार की जान ले सकते हैं।

कोर्ट की कार्रवाई और पास्टर का ऐलान

कोर्ट में पेश न होने के कारण गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया गया है। इससे पहले बजिंदर सिंह ने कहा था कि यदि उनके खिलाफ दर्ज मामला रद्द नहीं हुआ, तो वह राजनेताओं के साथ मिलकर 12 मार्च को पंजाब बंद करवाएंगे।

फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *