• Fri. Dec 5th, 2025

Rain Alert: हरियाणा में ठंड बरकरार, आज इन जिलों में झमाझम बारिश

हरियाणा 03 मार्च 2025 : हरियाणा में बारिश को लेकर बड़ी अपडेट आई है। प्रदेश मेंआज फिर बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। हरियाणा में बीते दिनों में बारिश के साथ ओले भी गिरे थे जिससे फसलों को काफी नुकसान हुआ था।   

मौसम विभाग का कहना है कि आज चंडीगढ़, पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल जिले में भी बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वहीं बारिश के दौरान चंडीगढ़, पंचकुला, यमुनानगर, अम्बाला और कुरूक्षेत्र जिले में आंधी और बिजली गिरने की संभावना भी है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 5 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इसके बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

वहीं हरियाणा में आज का अधिकतम तामपान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा मंगलवार को प्रदेश में अधिकतम तामपान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *