बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखें, जानें एक्सपर्ट की राय

यमुनानगर 28 फरवरी 2025 : हरियाणा में मौसम फिर बदल गया है। सुबह से कई जिलों में बारिश हो रही है। जहां पिछले कुछ दिनों में ठंड कम हुई थी वहीं वर्षा एवं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से दोबारा से तापमान में गिरावट आई है। ऐसे में अगर सावधानी नहीं भरती तो कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाएंगे। यमुनानगर की बात करें तो यहां सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बढ़ चुकी है, मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

यमुनानगर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर दिव्या मंगला एवं आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर गीता बेनीवाल का कहना है कि  बदलते मौसम में कई तरह की सावधानियां बरतने की जरूरत है। जहां खान-पान में ध्यान रखना होगा। वहीं कपड़ों के पहनावे में भी विशेष ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि क्योंकि अभी वर्षा होने से भी मौसम में ठंडक शुरू हो चुकी है। ऐसे में गले में इन्फेक्शन, बुखार का खतरा रहता है। डॉक्टर ने कहा कि स्किन एलर्जी सहित अन्य रोग भी होते हैं, जिस पर अगर ध्यान नहीं दिया गया तो यह काफी नुकसानदायक साबित होते हैं। इसी को लेकर खान-पान और रहन-सहन में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इस बार वर्षा के चलते मौसम बदल चुका है जिसके चलते ओपीडी में इजाफा हुआ है। इसलिए वह बच्चों और वृद्धों को विशेष हिदायते दे रहे हैं, ताकि वह कम से कम बीमारी की चपेट में आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *