पंजाब 23 फरवरी 2025 : बीते दिनों पंजाब में हुई बारिश के बाद अब फिर तापमान में धीमी गति से बढ़ोतरी हो रही है। वहीं फिलहाल राज्य में तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं आज मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।
इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार सोमवार यानि कल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे एक बार फिर बारिश के आसार बनेंगे। बताया जा रहा है कि 26 जनवरी को हल्की व 27-28 जनवरी को मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके बाद तापमान में फिर गिरावट आ सकती है।
