• Fri. Dec 5th, 2025

हरियाणा में दो दिन बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ होगी बरसात

हिसार 22 फरवरी 2025: हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में 26 और 27 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने अभी से ही येलो अलर्ट जारी कर दिया है 

मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में 22 से लेकर 25 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। वहीं इसके बाद लगातार दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। वहीं 28 फरवरी को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते प्रदेश में एक बार फिर ठंड देखने को मिलेगी और इसका असर मार्च के पहले हफ्ते तक रह सकता है। ऐसे में लोगों के लिए राहत की खबर है सर्दी अभी गई नहीं है।

  
आज के मौसम की बात करें तो शनिवार को मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप खिलेगी। हालांकि, ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा। इससे मौसम में ठिठुरन बरकरार रहेगी और सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी। वहीं आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *