• Fri. Dec 5th, 2025

गरीबों के 184 में से 171 प्लॉट हड़पे, उदयभान ने BJP-अधिकारियों पर लगाए आरोप

20 फरवरी 2025  ,फरीदाबाद : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने भाजपा नेताओं और अधिकारियों पर गरीबों के प्लॉट आवंटन में करीब ₹250 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए आवंटित 184 में से 171 प्लॉटों पर BJP नेताओं और अधिकारियों ने कब्जा कर लिया

भाजपा नेताओं और अधिकारियों पर गंभीर आरोप

उदयभान के अनुसार, इरोज लेकवुड सिटी में ₹18,000 मासिक आय वाले गरीब परिवारों को 184 प्लॉट दिए जाने थे, लेकिन भाजपा नेताओं और अधिकारियों ने कंपनी के साथ मिलकर अपने नाम से ड्रॉ निकाल लिया। उन्होंने इस पूरे मामले की CBI जांच की मांग की है।

BJP पार्षद प्रत्याशी पर 5 प्लॉट लेने का आरोप

उदयभान ने भाजपा पार्षद प्रत्याशी वीरेंद्र भड़ाना पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार के नाम 5 प्लॉट करवा लिए, जबकि उनके हलफनामे में ₹9 करोड़ की संपत्ति दर्ज है। उन्होंने सवाल उठाया कि करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद उनके परिवार को गरीबों के लिए आवंटित प्लॉट कैसे मिल गए?

नेता, अधिकारी और इंजीनियर भी घोटाले में शामिल

उन्होंने दावा किया कि यह घोटाला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि कई भाजपा नेता, अधिकारी और इंजीनियर भी इसमें संलिप्त हैं। उन्होंने स्मार्ट सिटी में तैनात एक सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर पर भी प्लॉट लेने का आरोप लगाया। उदयभान ने कहा कि ₹1.5 लाख मासिक वेतन पाने वाला अधिकारी भी इस घोटाले का हिस्सा है, इसलिए इस मामले की गहन जांच बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि अगर सही तरीके से जांच की जाए तो यह घोटाला और भी बड़ा हो सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *