अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों के जहाज अमृतसर में लैंड क्यों? वजह आई सामने

पंजाब 15 फरवरी 2025 : अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों का जहाज लैंड करवाए जाने पर सी.एम. मान ने नाराजगी जाहिर की है। वहीं अब इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह का ट्वीट सामने आया है। इसमें उन्होंने जहाज को अमृतसर लैंड करवाने के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ”अमेरिका से भारत में प्रवेश करने वाली उड़ानों के लिए अमृतसर निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। इसीलिए अवैध अप्रवासियों को ले जा रहा अमेरिकी विमान वहां उतर रहा है। भगवंत मान जी, अपने ज्ञान की कमी के कारण मुद्दे का राजनीतिकरण करना और षड्यंत्र की थ्योरी को बढ़ावा देना बंद करें।”

आपको बता दें कि भारतीयों का जहाज अमृतसर में लैंड करवाए जाने पर सी.एम. मान ने जहां कड़ी नाराजगी जताई है, वहीं केंद्र पर भी तीखा निशाना साधा। सी.एम. मान प्रेस कॉन्फ्रैंस को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ अमृतसर में ही जहाज क्यों उतारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र ने सिर्फ अमृतसर को ही क्यों चुना। उन्होंने कहा कि पहला जहाज भी अमृतसर में उतारा गया और अब दूसरा जहाज भी अमृतसर में उतारे जाने की तैयारी है। सी.एम. ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाबियों के साथ धक्का कर रही है। सी.एम. ने कहा कि सिर्फ पंजाबियों को बदनाम करने के लिए डिपोर्ट हुए भारतीयों के जहाज अमृतसर में लैंड करवाए जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि डिपोर्टेशन होना एक नेशनल समस्या है और ऐसे  में इन जहाजों को कहीं और भी उतारा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *