• Tue. Oct 27th, 2026

पंजाब में IELTS सेंटरों पर कार्रवाई, पासपोर्ट जब्त

राजपुरा 13 फरवरी 2025 : पटियाला जिले के उपमंडल राजपुरा में अमेरिका भेजने वाले आईलेट्स और इमीग्रेशन सेंटरों पर थाना सिटी के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अचानक बड़ी कार्रवाई की और भारी संख्या में पासपोर्ट और फाइलों को अपने कब्जे में ले लिया। थाना सिटी एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि सीनियर अधिकारियों की हिदायतों के अनुसार शहर में मौजूद आईलेट्स और इमीग्रेशन सेंटरों पर जांच की गई है और इन दफ्तरों से करीब 60 पासपोर्ट कब्जे में लिए गए हैं और कुछ फाईलें और डायरियां भी जांच के लिए कब्जे में ली गई हैं।      

उन्होंने कहा कि वह इनकी गहराई से जांच करेंगे और यहां मौजूद पासपोर्टमालिकों से संपर्क कर उनसे पूछेंगे कि उन्होंने ये पासपोर्ट इन केंद्रों में क्यों जमा करवाए हैं। यदि इनमें से कोई भी अवैध पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *