• Fri. Dec 5th, 2025

विदेश में फंसे लोगों के परिजनों का आज होगा DNA टेस्ट, जानें वजह

पंजाब 12 फरवरी 2025 : रूस और यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीय नागरिकों की पहचान के लिए आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में पारिवारिक सदस्यों के डीएनए टेस्ट करवाए जाएंगे। इसके चलते केंद्र द्वारा 13 परिवारों के ग्रुप बनाए गए हैं। पहले ग्रुप में जालंधर के कस्बा गोराया और जम्मू कश्मीर के एक परिवार सदस्यों के डीएनए किए जाएंगे। 

आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीय नागरिकों की पहचान के लिए बीते दिनों रशिया सरकार ने भारत सरकार को ई-मेल कर परिजनों की डीएनए टेस्ट रिपोर्ट मांगी थी। यह रिपोर्ट 14-15 दिन में मांगी गई थी पर इसमें देरी हो गई। जालंधर के जगदीप कुमार ने बताया कि वह अपनी मां को साथ लेकर जम्मू कश्मीर से आए परिवार के साथ डीएनए टेस्ट करवाने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। इस दौरान उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि अगर ये टैस्ट यहीं करवाए जाते तो काफी आसानी होती। जगदीप ने कहा कि डीएनए टेस्ट करवाने के बाद वह रूस जाएंगे और अपने भाई मनदीप की तलाश करेंगे। उन्होंने सरकार से अपील कि उन्हें आर्थिक सहायता दी जाए और परेशानी के समय में उनका साथ दिया जाए।     

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन में जारी जंग को 3 साल का समय होने जा रहा है पर जंग बंद नहीं हुी है। वहां कई भारतीय फंसे हुए हैं और उन्हें वापस लाने के लिए पारिवार के सदस्यों को काफी परेशानियों का सामना कर रहा हैं। परिजनों ने अपील की है कि सरकार उनकी मदद करे और उनके परिवार के सदस्यों को जल्द से जल्द ढूंढ कर उनसे मिलवाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *