• Thu. Oct 29th, 2026

फरीदाबाद में मनचलों का आतंक, युवती के सिर पर मारी ईंट

फरीदाबाद 10 फरवरी 2025 : फरीदाबाद में युवती को मनचलों की छेड़छाड़ का विरोध करना भारी पड़ गया जब युवती ने मनचलों की छेड़छाड़ का विरोध किया तो एक मनचले ने उसके सिर में ईंट मार दी जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे फरीदाबाद की बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर घायल युवती का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी स्थित में नैन चौक की है। बता दें कि डबुआ कॉलोनी त्यागी मार्केट स्कूल के पास रहने वाली युवती रेनू ने बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर निकली थी। जैसे ही वह चौक पर पहुंची, वहां पर कुछ लड़के रास्ता घेरे हुए खड़े थे। जब उसने उन्हें रास्ते से हटने के लिए कहा तो मनचले ने उसे गाली देनी शुरू कर दी। इसके बाद रेनू ने उनकी गाली का विरोध किया तब उनमें से एक मनचले ने युवती के सिर में ईंट मार दी जिसके चलते युवती लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई। 

इस घटना की जानकारी युवती ने अपने साथ काम करने वाले संदीप को दी। जब तक वह मौके पर पहुंचा तब तक मनचले उसके सामने ही उस पर ईंट से हमला कर चुके थे जिसके चलते रेनू के सिर से काफी खून बह रहा था। संदीप अपने दूसरे साथी के साथ मिलकर रेनू को थाने ले जाने लगा तब भी उन मनचले ने उन्हें रोक कर दोबारा देख लेने की धमकी दी।

वहीं मामले में पीड़िता रेनू और उसकी मदद करने के लिए पहुंचे उसके साथी संदीप ने बताया कि चौक पर यह पहली घटना नहीं है रोजाना मनचले युवतियों, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। पुलिस और कानून का इन मनचलों को कोई भी भय नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *