• Fri. Dec 5th, 2025

NRIs के लिए पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, शुरू हुई नई सेवा

जालंधर/चंडीगढ़ 10 फरवरी 2025  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा एन.आर.आई. की चिंताओं और शिकायतों के समाधान के उद्देश्य से उनके लिए एक व्हाट्सएप नंबर 9056009884 लांच किया है। इसके माध्यम से वे अपनी समस्याओं और शिकायतों की रिपोर्ट कर सकते हैं।

एन.आर.आई. की शिकायतों के तुरंत निपटारे के लिए ये शिकायतें संबंधित विभागों के साथ-साथ पंजाब पुलिस के एन.आर.आई. विंग के ए.डी.जी.पी. को भेजी जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए एन.आर.आई.  nri.punjab.gov.in वैबसाइट पर जा सकते हैं, जहां उन्हें एन.आर.आई. पुलिस विंग, एन.आर.आई. स्टेट कमीशन और एन.आर.आई. सभा से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी।

प्रशासनिक सुधार और एन.आर.आई. मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि एन.आर.आई. मामले विभाग द्वारा विदेशों में बसे पंजाबियों के जन्म प्रमाण पत्र, विभिन्न दस्तावेजों की प्रमाणिकता (काऊंटरसाइन) और सत्यापन की सुविधाएं प्रदान कर रहा है। इनमें जन्म प्रमाणपत्र, नॉन-अवैलेबिलिटी बर्थ सर्टिफिकेट, जन्म की देरी से एंट्री, पुलिस क्लीयरैंस, मैडीकल सर्टिफिकेट, शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसैंस प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, विवाह/तलाक प्रमाणपत्र, डिग्री, गोद लेने से संबंधित डीड, हलफनामा, फिंगरप्रिंट प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज शामिल हैं। एन.आर.आई. अपने घर से ही ई-सनद पोर्टल के माध्यम से इन दस्तावेजों के काऊंटरसाइन और सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *